खेल की खबरें | खेल बहाल होने पर चोटों के प्रबंधन को लेकर सावधान रहना होगा : इरफान

मुंबई, तीन जून पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को कोरोना वायरस महामारी के बाद खेल बहाल होने पर गेंदबाजों की चोटों के प्रबंधन को लेकर काफी सतर्कता बरतनी होगी ।

भारतीय खिलाड़ियों ने 25 मार्च के बाद से अभ्यास नहीं किया है । कोरोना महामारी के बाद तब से देशव्यापी लॉकडाउन लागू था ।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर ने पिछले महीने बोइसर में अभ्यास शुरू किया ।

पठान ने कहा कि आईपीएल टीमों समेत सभी टीमों को गेंदबाजों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दो महीने बाद मैदान पर लौटने पर चोटों की संभावना अधिक होगी ।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा ,‘‘ चोटों का प्रबंधन सबसे अहम है । हमें गेंदबाजों पर फोकस करना होगा ।’’

आईसीसी ने भी हाल ही में गेंदबाजों के लिये खास दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा था कि टीमों को गेंदबाजों के कार्यभार को लेकर सजग रहना होगा ।

पठान 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)