देश की खबरें | सोनिया गांधी 74 साल की हुईं : प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को 74 साल की हो गयीं। कोविड-19 की स्थिति तथा किसानों के आंदोलन के मद्देनजर उन्होंने अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताया।

विभिन्न दलों के नेताओं ने गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह के बाद वह गोवा गयी थीं और तीन दिन पहले ही वहां से लौटी हैं।

यह भी पढ़े | Manglesh Dabral Passes Away: प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का 72 की उम्र में AIIMS में निधन.

सोनिया गांधी ने कहा था कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी और 10 जनपथ स्थित आवास पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ वक्त गुजारेंगी। उन्होंने लोगों से मुलाकात नहीं की। हालांकि, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।’’

यह भी पढ़े | Odisha: आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारियों की जान खतरे में न पड़े इसके लिए ओडिशा में स्वदेशी इंप्रेसा प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई खास रोबोटिक मशीन, देखें वीडियो.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फोन कर गांधी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाओं के साथ एक पत्र भी भेजा।

पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों ने भी ट्विटर पर गांधी को शुभकामनाएं दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं आपकी लंबी उम्र और प्रसन्नता के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छी सेहत प्रदान करे।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने और देश को आगे ले जाने के लिए उनके ‘‘त्याग और समर्पण’’ की सराहना की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी ‘‘त्याग और समर्पण’’ की प्रतीक हैं।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दी। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने भी शुभकामनाएं दी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने गांधी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार, लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर, शशि थरूर ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)