जरुरी जानकारी | सिक्किम इफ्को आर्गेनिक्स ने संयंत्र का निर्माण कार्य शुरु किया: सरकार

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर सहकारी उर्वरक संस्था, इफ्को की जैविक कारोबार करने वाली साझा उद्यम कंपनी, सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स ने इस पूर्वोत्तर राज्य में संयंत्रों के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है, जिसके अक्टूबर 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। उर्वरक मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि सिक्किम इफ्को ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (सिफ्को) को स्थापित करने के लिए आधारशिला पिछले साल रखी गई थी और इसका निर्माण कार्य सोमवार, 19 अक्टूबर को सिक्किम के रंगपो में शुरू हुआ।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

सिक्किम विधान सभा के अध्यक्ष एल बी दास, सिक्किम के कृषि मंत्रालय के लोक नाथ शर्मा और सिफ्को के प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी पारंपरिक भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘वैश्विक महामारी के कारण इस परियोजना में कुछ महीनों की देरी हुई।’’

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

एक बयान में कहा गया है कि संयंत्र का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 तक पूरा हो जाएगा, और जैविक अदरक, हल्दी, बड़ी इलायची और कूटू के प्रसंस्करण के साथ उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि दो एकीकृत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां 50 करोड़ रुपये में स्थापित की जाएंगी।

मंत्रालय ने कहा कि साझा उद्यम कंपनी न केवल सिक्किम में जैविक खेती को बढ़ावा देगी, बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों में अन्य स्थानों के जैविक खेती करने वाले किसानों को भी बढ़ावा देगी।

इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि सिफ्को जल्द ही जर्मनी, इटली और अन्य यूरोपीय देशों में अपनी एजेंसियों के माध्यम से ताजा अदरक का व्यापार शुरू करेगा। सिफ्को उत्पादों की पूरी श्रृंखला 100 प्रतिशत जैविक रूप से प्रमाणित होगी।

सिफ्को के पास इन फसलों के विपणन के लिए पहले से ही दो समझौते हैं, एक अमेरिका के ब्लॉसम डायनामिक्स के साथ और दूसरा क्रोएशिया के रूडोल्फा स्टैनेरा के साथ है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)