देश की खबरें | शांता कुमार ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से अपनी एस्कॉर्ट सुविधा हटाने को कहा

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 26 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर अपने साथ रहने वाली एस्कॉर्ट सुविधा को एक जुलाई से वापस लिये जाने की मांग की है।

शांता कुमार ने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में अनेक सुविधाएं मिली हैं और इसके लिए उन्होंने ठाकुर को धन्यवाद प्रेषित किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए : 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि उन्होंने कहा कि अब वह सांसद नहीं हैं और सक्रिय राजनीति में भी नहीं हैं, इसलिए उनके आवागमन में साथ रहने वाले सुरक्षा दस्ते की अब और जरूरत नहीं है।

85 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अब मैं सांसद नहीं हूं और सक्रिय राजनीति से भी मुक्त हो गया हूं। मेरी उम्र के कारण मैं अब यात्राएं नहीं करुंगा। ऐसी स्थिति में मुझे एस्कॉर्ट सुविधा अब और नहीं चाहिए।’’

यह भी पढ़े | MSME Day 2020 With BadaBusiness: 27 जून को MSME बिजनेस पर दुनिया का सबसे बड़ा सत्र देखें LIVE YouTube पर Dr. Vivek Bindra के साथ.

कुमार ने कहा कि उनके साथ एक सरकारी वाहन और चार कर्मियों के रहने का कोई उद्देश्य नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ठाकुर को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इस पर होने वाला लाखों रुपये का खर्च मुझे कचोटता है। इसलिए मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि इस सुविधा को वापस ले लिया जाए क्योंकि मुझे अब इसकी और जरूरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)