जरुरी जानकारी | डिजिटल अवसंरचना में निवेश, नीति समर्थन से अक्टूबर में सेवा निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का सेवा निर्यात अक्टूबर में 34.31 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर भारत का सेवा निर्यात अक्टूबर में 34.31 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया।
वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि डेटा सेंटर और उच्च-गति वाले इंटरनेट सहित डिजिटल अवसंरचना में लगातार निवेश के साथ ही नीतिगत समर्थन ने सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा मिला।
उन्होंने कहा कि भारत ने अपने मजबूत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र और कुशल कार्यबल का लाभ उठाते हुए खुद को डिजिटल सेवाओं के निर्यात में एक वैश्विक अगुवा के रूप में स्थापित किया है।
इंटरनेट, ऐप, ईमेल और डिजिटल मध्यवर्ती मंच जैसे कंप्यूटर नेटवर्क के जरिये कारोबार की जाने वाली सेवाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।
अधिकारी ने कहा, “भारत का सेवा क्षेत्र अक्टूबर, 2024 में एक ऐतिहासिक मील के पत्थर पर पहुंच गया। इस दौरान इसने 34.31 अरब डॉलर का रिकॉर्ड मासिक निर्यात दर्ज किया, जो अक्टूबर, 2023 की तुलना में 22.3 प्रतिशत अधिक है।”
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की वृद्धि में डेटा सेंटर और उच्च-गति वाले इंटरनेट संपर्क जैसे डिजिटल बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश से मदद मिली। इसके अलावा डिजिटल इंडिया जैसी पहल ने आईटी और डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया।
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी ने भारतीय आईटी कंपनियों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

