एजेंसी न्यूज

Beed Sarpanch Murder Case: मंत्री मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड ने किया आत्मसमर्पण, 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मीक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

Beed Sarpanch Murder Case: मंत्री मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड ने किया आत्मसमर्पण, 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
(Photo Credits ANI)

बीड, 1 जनवरी : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मीक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

बाद में उसे बीड जिले के केज की एक अदालत में ले जाया गया. अदालत ने देर रात की सुनवाई में उसे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा मांगी गई 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. यह भी पढ़ें : ‘Digital Arrest: महाराष्ट्र के मुंबई में बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये ठगे

पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने आत्मसमर्पण करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).