जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की नरम कीमतें और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में कमजोर डॉलर के कारण रुपये को समर्थन मिला।
मुंबई, 29 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की नरम कीमतें और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में कमजोर डॉलर के कारण रुपये को समर्थन मिला।
बाजार सूत्रों के अनुसार शेयर बाजार के सकारात्मक रुख ने रुपये को समर्थन प्रदान किया।
सूत्रों ने कहा कि बाजार भागीदारों ने आज जारी होने वाले सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपनाया।
देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष (2023-24) की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में तेजी से बढ़कर 8.4 प्रतिशत हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4.3 प्रतिशत रही थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.88 प्रति डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82.94 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपया दबाव में था।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी जीडीपी वृद्धि अनुमान कम होने से अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई, जबकि अन्य व्यापक आर्थिक आंकड़े भी निराशाजनक थे।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.78 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 195.42 अंक की तेजी के साथ 72,500.30 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,568.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

