जरुरी जानकारी

Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी निराशा, 90,000 फॉर्म रिजेक्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहनों को निराश होना पड़ा है. बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर एक हलफनामे में खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र की लाड़ली बहन योजना के तहत लगभग 90,000 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं.

Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी निराशा, 90,000 फॉर्म रिजेक्ट
(Photo Credits: File Image)

Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहनों को निराश होना पड़ा है. बॉम्बे हाई कोर्ट में सरकार की तरफ से दायर एक हलफनामे में खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र की लाड़ली बहन योजना के तहत लगभग 90,000 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं. हलफनामे के अनुसार, विभिन्न विभागों की 11 एजेंसियों की मदद से कुल 2.51 करोड़ आवेदन अपलोड किए गए थे, जिनमें से 2.43 करोड़ आवेदन सिर्फ पात्र पाए गए.

हालांकि जिन फार्म को रिजेक्ट किया गया है. उनके बारे में कहा जा रहा है कि उनके दस्तावेज पूरे नहीं थे. इसलिए उन फ़ार्म को स्वीकार नहीं किया गया. हालांकि रिजेक्ट किए फ़ार्म को फिर से स्वीकार किए जाएंगे या नहीं सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. यह भी पढ़े: Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना की 7वीं क़िस्त कब होगी जारी, जानें ताजा अपडेट

हर महीने मिलते हैं 1500 रुपये

यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. जिस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं. अब तक 6 क़िस्त के पैसे मिले चुके हैं. 7वें क़िस्त के पैसों का इंतजार हैं.

लाडली बहन योजना महायुती के लिए बड़ा कारगार रहा

महायुती की सरकार के लिए यह योजना बड़ा ही कारगार रहा. इस योजना के चलते ही महायुती को महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत मिल है. जिसके चलते महाराष्ट्र में महायुती की सरकार का कब्ज़ा एक बार फिर से हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).