Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहन योजना की क्या इस हफ्ते जारी होगी अगस्त की ₹1,500 किस्त? जानें ताजा अपडेट
योजना के नियमों के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पिछली किस्तों का निपटारा किया था.
Ladki Bahin Yojana August Installment Update: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना' के तहत मिलने वाली ₹1,500 की मासिक वित्तीय सहायता का इंतजार राज्य की लाखों महिलाएं कर रही हैं. जुलाई की किस्त अगस्त के अंतिम सप्ताह के दौरान लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई थी. अब अगस्त महीने की किस्त को लेकर आधिकारिक तिथि का इंतजार किया जा रहा है. कहा जा रहा है रक्षाबंधन से पहले अगस्त की क़िस्त लाभार्थियों के खाते में जमा कर दी जायेगी
प्रशासन स्तर पर पात्र लाभार्थियों की सूची और ई-केवाईसी (e-KYC) विवरण की लगातार समीक्षा की जा रही है. हालांकि सरकार की तरफ से निश्चित तिथि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी त्योहारों के सीजन के बीच राशि जारी होने की संभावना जताई जा रही है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहन योजना पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई, सत्यापन अभियान में 69 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
योजना के नियमों के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पिछली किस्तों का निपटारा किया था.
अगस्त की किस्त कब भेजी जाएगी, इस पर महाराष्ट्र सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, धन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भुगतान शुरू कर दिया जाएगा.
पात्रता और ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया
योजना में केवल वास्तविक और पात्र महिलाओं को ही लाभ मिले, इसके लिए सरकार द्वारा ई-केवाईसी और बैंक विवरण के सत्यापन का काम लगातार चलाया गया है. जांच प्रक्रिया के दौरान आय सीमा और अन्य सरकारी योजनाओं के मापदंडों का पालन न करने वाले आवेदनों को छांटा गया है.
योजना का लाभ 21 से 65 वर्ष की उन महिलाओं को मिलता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है. जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बैंक खाता आधार से लिंक है, उन्हें किस्त मिलने में कोई समस्या नहीं होगी.
लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस
भुगतान स्थिति जांचने के लिए लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल (ladakibahin.maharashtra.gov.in) या मोबाइल ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं. पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके आवेदन का स्टेटस देखा जा सकता है.
यदि किसी लाभार्थी का बैंक खाता डीबीटी (DBT) के लिए सक्रिय नहीं है, तो उन्हें तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर आधार सीडिंग कराने की सलाह दी जाती है, ताकि राशि जारी होते ही बिना किसी रुकावट के खाते में जमा हो सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2026 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

