बॉलीवुड

'Hisaab Barabar': आर माधवन की फिल्म 'हिसाब बराबर' का पोस्टर रिलीज, ZEE5 पर 24 जनवरी से होगी स्ट्रीम (View Poster)

मशहूर अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म 'हिसाब बराबर' का पोस्टर हाल ही में ZEE5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज किया. इस फिल्म का प्रीमियर 24 जनवरी को ZEE5 पर होगा.

'Hisaab Barabar': आर माधवन की फिल्म 'हिसाब बराबर' का पोस्टर रिलीज, ZEE5 पर 24 जनवरी से होगी स्ट्रीम (View Poster)
Hisaab Barabar - ZEE5 (Photo Credits: Instagram)

'Hisaab Barabar':  मशहूर अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म 'हिसाब बराबर' का पोस्टर हाल ही में ZEE5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज किया. इस फिल्म का प्रीमियर 24 जनवरी को ZEE5 पर होगा. पोस्टर में आर माधवन एक गंभीर और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके कैरेक्टर का नाम विजय शुक्ला बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी आम आदमी के सिस्टम के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है. ZEE5 ने अपने कैप्शन में लिखा, "जब एक आम आदमी उठता है, तो सिस्टम हिल जाता है. फ्रॉडस्टर्स सावधान रहें. "

'हिसाब बराबर' को अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया है और यह हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में उपलब्ध होगी. आर माधवन के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.

24 जनवरी को आर माधवन की 'हिसाब बराबर':

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).