कीथी पेले ने मैककेलर जर्नल पोडकॉस्ट में कहा कि यूरोपियन टूर और पीजीए टूर के बीच राइडर कप को लेकर अभी बातचीत होनी है क्योंकि अभी दोनों टूर के संशोधित कार्यक्रम घोषित किये जाने बाकी है।
पेले ने कहा कि राइडर कप को लेकर महीने के आखिर तक निर्णय कर लिया जाएगा।
कोराना वायरस के कारण दुनिया भर के खेल कैलेंडर के गड़बड़ा जाने के बावजूद राइडर कप का कार्यक्रम अभी बदला नहीं गया है। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन 25 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका के विसकोनसिन में होना है।
इसे दर्शकों के बिना आयोजित किया जा सकता है कि रोरी मैकलारॉय और ब्रूक्स कोएपका जैसे गोल्फरों ने कहा कि वे इसके खिलाफ हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY