Gwalior Shocker: ग्वालियर में नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के एक गांव में सात साल की बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
ग्वालियर, 8 फरवरी : मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के एक गांव में सात साल की बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर ने कहा कि आरोपी शेरु जाटव को पुलिस ने हत्या और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.
उन्होंने कहा कि घटना छह फरवरी को उस समय हुई, जब पीड़िता बारात देखने के लिए अपने घर से निकली थी. बच्ची जब घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की. अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लड़की को आखिरी बार उसके रिश्तेदार शेरु जाटव के साथ देखा गया था. यह भी पढ़ें : PM Modi’s Jacket: प्लास्टिक की बोतलों से रिसाइकिल कर बनाई जैकेट पहन संसद पहुंचे पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार और बाद में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर की. उन्होंने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता का शव खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

