राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया
राजस्थान सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है.
जयपुर: राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी. गहलोत ने कहा,‘‘राजस्थान सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है.’’ महंगाई भत्ते की नई दर एक जुलाई, 2021 से प्रभावी होगी.
गहलोत ने कहा कि कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रुपये सालाना व्यय करेगी. यह भी पढ़े: 7th Pay Commission: राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी
सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट:
राजस्थान सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय किया है। 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की यह दर मान्य होगी। कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रु सालाना व्यय करेगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 14, 2021
गहलोत सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारी और पेंशनभोगी सभी लोग उनके फैसले के स्वागत करते हुए तारीख कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

