देश की खबरें | पीएसईबी ने 12 के परिणामों की घोषणों की, करीब 91 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी। इस साल 90.98 प्रतिशत विद्याथियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जो पिछले साल की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी से पहले कुल 2,86,378 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 2,60,547 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।’’

यह भी पढ़े | भारत में प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 180 टेस्ट- स्वास्थ्य मंत्रालय: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्ष 2019 में 86.41 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

मंत्री ने बताया कि लगातार दूसरे साल सरकारी स्कूलों के परिणाम संबद्ध एंव एसोसिएटेड विद्यालयों से बेहतर हैं।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु: लॉकडाउन के बीच 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाना युवक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार- देखें वायरल वीडियो.

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के 94.32 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं संबद्ध एंव एसोसिएटेड विद्यालयों के क्रमश: 91.84 प्रतिशत और 87.04 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

सिंगला ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी, उसके परिणाम घोषित करने के लिए पीएसईबी ने ‘सर्वोत्तम प्रदर्शन-विषय फॉर्मूला’ अपनाया।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में 93.39 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 91.96 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल ‘ओपन स्कूल’ के 68.26 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)