बेंगलुरु: लॉकडाउन के बीच 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाना युवक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार- देखें वायरल वीडियो
बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक ऐसे बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. जो बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर लगभग 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था.
बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक ऐसे बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. जो बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर (Electronic city flyover) पर करीब 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था. सोशल मीडया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बाइक सवार की बाइक के बारे में पुलिस के द्वारा जो पता चला है उसके अनुसार यामाहा 1000 सीसी बाइक है.
वायरल वीडियो के बारे में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल (Sandeep Patil) के अनुसार वीडियो को 5 जुलाई को इंस्टाग्राम हैंडल, bluebeast46 पर अपलोड किया गया था. जिसे अब तक 9,000 से अधिक लोग देख चुके हैं. पुलिस के अनुसार हैंडलर ने इसके पहले भी इसी तरह के वीडियो पोस्ट किए थे. यह भी पढ़े: बाइक पर सवार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर फेंका एसिड, झूठी कहानी बताकर पुलिस को किया गुमराह- गिरफ्तार
Bengaluru police arrested a person who rode a bike at a high speed of almost 300 kmph on Electronic city flyover during the lockdown. The video was viral on social media. Central Crime Branch Police traced the rider and seized the bike-Yamaha 1000 cc. pic.twitter.com/tVg2cxVVEP
— The Indian Express (@IndianExpress) July 21, 2020
बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच के अनुसार बाइक स्वर को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बेंगलुरु में 15 जुलाई से सख्ती के साथ लॉकडाउन घोषित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

