देश की खबरें | भिंड जिला अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जियो

भिंड (मध्यप्रदेश), सात जून बलात्कार के मामले में जेल में बंद 23 वर्षीय विचाराधीन कैदी भिंड जिला अस्पताल से रविवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, संजय राउत ने कसा तंज, बोले आखिर मिल गया CM पता.

चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि प्रद्युम्न सिंह को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय भिंड में शनिवार छह जून को तबियत खराब होने पर भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि वह उत्तरप्रदेश के जालौन जिले का रहने वाला है। उसे भिंड जिले के मिहोना पुलिस थाना क्षेत्र में एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में करीब एक माह पहले गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | PIB के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया कोरोना से पाए गए पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है।

भिंड पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि इस मामले में आरक्षक विजय शर्मा एवं कृष्ण कुमार तथा शासकीय चिकित्सालय पुलिस चौकी पर तैनात हवलदार अंबिका प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)