एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बांदा में हैंडपंप में करंट आने से व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी हैंडपंप पर नहाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बांदा में हैंडपंप में करंट आने से व्यक्ति की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- Pixabay )

बांदा (उत्तरप्रदेश), 9 दिसंबर: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले के तिंदवारी (Tindwari) थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी हैंडपंप पर नहाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) ने बुधवार को बताया, "सैमरी (Saimari) गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में आए स्योढ़ा डोमरी (Syodha Domri) गांव के निवासी मिठाईलाल (34) की हैंडपंप पर नहाते समय करंट लगने से मंगलवार को मौत हो गयी."

उन्होंने बताया, "मिठाईलाल ने जैसे से हैंडपंप चलाना शुरू किया वह करंट की चपेट में आ गया. परिजन मिठाईलाल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया." Madhya Pradesh: छतरपुर जिले में कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत- 3 घायल

हुसैन ने बताया, "गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप में समर्सिबल लगाया था जिससे उसमें बिजली का करंट आ गया. इसी दौरान नहाते समय मिठाईलाल की मौत हो गयी. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और इस संबंध में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).