देश की खबरें | पटनायक ने कोविड-19 से निपटने के लिए क्षेत्र-आधारित रणनीति पर दिया जोर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 19 अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुर्दा, कटक, सुंदरगढ़ और रायगढ़ में कोविड-19 से निपटने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र-आधारित रणनीति अपनाने का निर्देश दिया है।

राज्य के इन जिलों में हाल ही में कोविड-19 के मामले काफी बढ़े हैं।

यह भी पढ़े | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी सेहत की जानकारी: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि 20,388 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से 32 प्रतिशत लोग इन चार जिलों के हैं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में कोविड-19 की जांच बढ़ाने को कहा।

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: कोरोना महामारी के चलते हांगकांग में एयर इंडिया के विमान पर लगा बैन.

उन्होंने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए उनकी सेवाओं और एक दिन में 50,000 से अधिक जांच करने के लिए बधाई भी दी।

स्वास्थ्य विभाग अभी तक 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर चुका है।

राज्य में बिना लक्षण वाले संक्रमण के मामलों को बढ़ता देख पटनायक ने अधिकारियों से पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और कोविड देखभाल समितियों के सदस्यों की मदद से घर पर उपचार को बढ़ावा देने को भी कहा।

ओडिशा में कोविड-19 के 64,533 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 45,315 मरीज ठीक हो चुके हैं और 362 की लोगों की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)