देश की खबरें | पासवान ने गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए काम किया: आडवाणी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए काम किया।

दिग्गज दलित नेता पासवान का बृहस्पतिवार को 74 साल की उम्र में यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका हाल ही में दिल का ऑपरेशन हुआ था।

यह भी पढ़े | Motilal Vora Health Update: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबियत में सुधार, बेटे अरुण वोरा ने कहा- सभी की दुआओं और ईश्वर की कृपा से बाबूजी जी पूर्णत: स्वस्थ हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट सहयोगी रहे पासवान को याद करते हुए आडवाणी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक का लोगों से जुड़े रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी।

आडवाणी ने कहा, "वह वाजपेयी सरकार में मेरे प्रमुख सहयोगी के रूप में रहे, जिन्होंने गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए बहुत ईमानदारी से काम किया।"

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 42 हजार के पार पहुंची.

उन्होंने कहा कि पासवान सच्चे अर्थों में जमीनी नेता थे।

भाजपा नेता ने कहा, "पासवान जी का निधन वास्तव में राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)