जरुरी जानकारी | एनएलसी इंडिया की इकाई असम में एपीडीसीएल के साथ 1000 मेगावाट की सौर परियोजनाएं विकसित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएलसी इंडिया लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई ने असम में 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है।
नयी दिल्ली, 11 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की एनएलसी इंडिया लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई ने असम में 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है।
एनएलसी इंडिया ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह समझौता एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) और एपीडीसीएल के बीच हुआ है। इस संयुक्त उद्यम में एनआईआरएल की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि एपीडीसीएल के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
समझौते के अनुसार, एनआईआरएल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना विकास में अपनी विशेषज्ञता लाएगी जबकि एपीडीसीएल भूमि अधिग्रहण, नियामकीय अनुमोदन और बिजली निकासी के बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करेगी।
इन परियोजनाओं से पैदा होने वाली समूची बिजली के लिए असम की बिजली वितरण कंपनियों के साथ 25 वर्षों के बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
एनआईआरएल के चेयरमैन प्रसन्न कुमार मोटुपल्ली ने कहा, “यह पहल न केवल असम के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि हरित रोजगार सृजन और राज्य के स्थिरता सूचकांक को बढ़ाकर सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति देगी।”
संयुक्त उद्यम का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करके असम की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करना, किफायती एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

