AUS W vs ENG W 1st ODI 2025 Preview: पहले वनडे में इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 12 जनवरी(रविवार) को सिडनी(Sydney) के नॉर्थ सिडनी ओवल(North Sydney Oval) में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 05:00 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 04: 30 AM को होगा.
Australia Women's National Cricket Team vs England Women's National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 12 जनवरी(रविवार) को सिडनी(Sydney) के नॉर्थ सिडनी ओवल(North Sydney Oval) में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में मुकाबला करने के लिए तैयार है. यह सीरीज बहु-प्रारूप दौरे का हिस्सा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूज़ीलैंड महिला टीम के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज की थी, जिसमें वेलिंगटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सीरीज अपने नाम की थी. मेज़बान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में फेवरेट मानी जा रही है, क्योंकि वे परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, विराट कोहली के बाद ये कारनामा करने वाले बन सकते हैं दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज
इंग्लैंड टीम की कप्तानी हीथर नाइट कर रही हैं. टीम भी अच्छी फॉर्म में है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती है. दोनों टीमों का एक लंबा इतिहास है, जिससे प्रशंसकों को बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लेने का मौका मिलेगा.
वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला हेड टू हेड रिकार्ड्स(AUS W vs ENG W Head To Head Records): वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे अधिक मुकाबले हुए हैं. दोनों टीमों ने अब तक 83 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 55 बार हराया है, जो कि उनके खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड है. यह प्रतिद्वंद्विता दोनों टीमों के बीच गहरी प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा रोमांचक रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

