खेल की खबरें | नीदरलैंड को 118 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय श्रृंखला में अजेय बढ़त ली

श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के 10वें ओवर में 32 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी  लेकिन लैथम ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ टीम के स्कोर को नौ विकेट पर 264 रन तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसके बाद नीदरलैंड की पारी को 34.1 ओवर में 146 रन पर समेट को टीम को 118 रन की शानदार जीत दिला दी।

लैथम ने 123 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने कोलिन डि ग्रैंडहोम (16) के साथ छठे विकेट के लिए 57, डॉग ब्रेसवेल (41) के साथ सातवें विकेट के लिए 90 और ईश सोढ़ी (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।

नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन ने तीन और लोगन वैन बीग चे चार विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते समय विक्रमजीत सिंह (31) और बैस डी लीडे ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड की उम्मीदें बनाये रखी थी लेकिन 16वें ओवर में इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम की पारी बिखर गयी।

इन दोनों के अलावा सिर्फ माइकल रिपोन (18) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

न्यूजीलैंड के लिए माईकल ब्रेसवेल ने तीन जबकि काइल जैमीसन और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)