देश की खबरें | चुरायी गयी जीप से कार को टक्कर मारने के मामले में नीदरलैंड की युवती गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, सात दिसंबर महाराष्ट्र के सातारा जिले में चुराये गये वाहन से एक कार को कथित रूप से टक्कर मारने के मामले में नीदरलैंड की 24 वर्षीय एक पर्यटक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सातारा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम को पाटन-कराड मार्ग पर विजयनगर के निकट घटी और युवती जो वाहन चला रही थी, उसने उसे सड़क किनारे से चुराया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 739 नए केस पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45,697 पहुंची: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह युवती नीदरलैंड की है और वह पर्यटक वीजा पर भारत आयी थी।

इससे पहले अधिकारी ने बताया कि इस युवती के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- किसानों के मौजूदा संकट से दुखी हूं.

बाद में उन्होंने सफाई दी कि दस्तावेजों की जांच करने पर सामने आया कि उसका पर्यटक वीजा 26 दिसंबर तक के लिए है।

उन्होंने बताया कि कराड पुलिस ने युवती के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न आरोपों के तहत भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)