देश की खबरें | मुम्बई: चक्रवात ‘निसर्ग’ के चलते ट्रेनों के मार्ग, समय बदले गए
जियो

मुम्बई, तीन जून चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के आज दोपहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुंचने से पहले मध्य रेलवे ने मुम्बई से कुछ ट्रेनों के मार्गों को बदला है और कुछ के समय में परिवर्तन किया है।

मध्य रेलवे (सीआर) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुम्बई से चलने वाली पांच विशेष ट्रनों का समय बदला गया है और तीन विशेष ट्रेनों का मार्ग को बदला जाएगा।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga- पणजी के कुछ हिस्सों में तेज़ हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि बदलाव के बाद एलटीटी- गोरखपुर विषेष अब सुबह 11 बजकर 10 मिनट की बजाय रात आठ बजे रवाना होगी। एलटीटी- तिरुवनंतपुरम विशेष सुबह 11 बजकर 40 की बजाय शाम छह बजे और एलटीटी-दरभंगा विशेष दोपरह सवा 12 की बजाय रात साढ़े आठ बजे रवाना होगी।

इसके अलावा एलटीटी-वाराणसी विशेष दोपहर 12 बजकर 40 मिनट की बजाय रात नौ बजे और सीएसएमटी-भुवनेश्वर विशेष दोपहर तीन बजकर पांच मिनट की बजाय रात आठ बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: दक्षिण पश्चिम मानसून के 6 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना.

सीआर ने कहा कि बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे आने वाली पटना-एलटीटी विशेष और दोपहर सवा दो बजे आने वाली वाराणसी-सीएसएमटी विशेष के मार्ग को बदला जाएगा और वे समय से पहले यहां पहुंचेंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार बजकर 40 मिनट पर आने वाली तिरुवनंतपुरम-एलटीटी विशेष का मार्ग पुणे से परिवर्तित किया जाएगा और वह लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर समय से पहले पहुंचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)