एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: ग्राहक को पीटने के आरोप में रेस्तरां के चार कर्मचारी गिरफ्तार (Watch Video)

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपने भाई और एक अन्य रिश्तेदार के साथ रेस्तरां बंद होने के बाद खाने की मांग की थी. अधिकारी ने कहा कि रेस्तरां के मालिक ने शिकायतकर्ता को अपशब्द कहना शुरू कर दिया और कर्मचारियों से उन्हें पीटने को कहा.

Mumbai Shocker: ग्राहक को पीटने के आरोप में रेस्तरां के चार कर्मचारी गिरफ्तार (Watch Video)
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मुंबई: पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी (Andheri) में व्यवसाय के लिए रेस्तरां (Restaurant) के बंद हो जाने के बाद खाने की मांग करने वाले तीन लोगों के साथ मारपीट के आरोप में उसके चार कर्मचारियों (वेटर) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी. एमआईडीसी थाने (MIDC Station) के एक अधिकारी ने कहा कि घटना सात जनवरी की रात अंधेरी-कुर्ला रोड (Andheri-Kurla Road) पर एक रेस्तरां में हुई. Joshimath Sinking: होटल-इमारतों को गिराने पहुंचा बुलडोजर, जोशीमठ भू-धंसाव मामले पर SC 16 जनवरी को करेगा सुनवाई

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपियों को डंडों से तीन लोगों पर हमला करते देखा जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों का पता लगाया.

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपने भाई और एक अन्य रिश्तेदार के साथ रेस्तरां बंद होने के बाद खाने की मांग की थी. अधिकारी ने कहा कि रेस्तरां के मालिक ने शिकायतकर्ता को अपशब्द कहना शुरू कर दिया और कर्मचारियों से उन्हें पीटने को कहा. उन्होंने कहा कि आरोपियों को धारा 324 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).