जरुरी जानकारी | मनीबॉक्स चार राज्यों में 11 शाखाएं खोलेगी

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनीबॉक्स फाइनेंस लि. (एमबीएफएल) ने मंगलवार को चार राज्यों में मौजूदा तिमाही में 11 नई शाखाएं खोलने की घोषणा की। कंपनी छोटे एवं मझोले शहरों में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को छोटी राशि के कर्ज देती है।

एनबीएफसी ने चालू वित्त वर्ष में करीब 85 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2.5 गुना अधिक है।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

मनीबॉक्स ने फरवरी 2019 में कामकाज शुरू किया था। फिलहाल इसकी चार राज्यों...पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 शाखाएं हैं।

एनबीएफसी ने एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘चालू तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 11 नई शाखाएं इन चारों राज्यों में खोली जाएंगी। इससे कंपनी की शाखाओं की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। ये नई शाखाएं मनसा, संगरूर, अबोहर (पंजाब), महवा, केकरी और सीकर (राजस्थान), कैथल, जींद और भिवानी (हरियाणा), आगर और सीहोर (मध्य प्रदेश) में खोली जाएंगी।’’

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

कंपनी 100 कर्मचारियों को नियुक्त करने की भी प्रक्रिया में है। इन कर्मचारियों को नई शाखाओं में तैनात किया जाएगा। फिलहाल कंपनी के 110 कर्मचारी हैं।

मनीबॉक्स के सह-सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) मयूर मोदी ने कहा कि कंपनी ने कर्ज के आकार, शाखा नेटवर्क और कर्मचारियों का आधार 2020-21 में दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

एमएफएल 50,000 से 3,00,000 रुपये तक का कर्ज देती है। वह औसतन 1.25 लाख रुपये का कर्ज 24 महीने के लिये देती है।

एनबीएफसी ने कहा कि जुलाई और अगस्त में ऋण संग्रह 98 प्रतिशत जबकि सितंबर में 99 प्रतिशत से ऊपर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)