एजेंसी न्यूज

COVID-19 महामारी में मई सबसे खराब महीना रहा, 31.67 फीसद मामले, 35.63% मौतें इसी माह में दर्ज

भारत में अकेले मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के 88.82 से अधिक मामले सामने आये जो देश में अब तक संक्रमित 2.8 करोड़ से अधिक लोगों का 31.67 फीसद है. इस तरह, यह इस महामारी के दौरान सबसे खराब महीना रहा.

COVID-19 महामारी में मई सबसे खराब महीना रहा, 31.67 फीसद मामले, 35.63% मौतें इसी माह में दर्ज
कोरोना से जंग (Photo Credits: PTI)

 नई दिल्ली: भारत में अकेले मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के 88.82 से अधिक मामले सामने आये जो देश में अब तक संक्रमित 2.8 करोड़ से अधिक लोगों का 31.67 फीसद है . इस तरह, यह इस महामारी के दौरान सबसे खराब महीना रहा. मई में इस बीमारी के चलते 1,17,247 लोगों की जान भी गयी जो अब तक इस संक्रमण से हुई 3,29,100 मौंतों का 35.63 प्रतिशत है.

सात मई को 24 घंटे में अब तक कोविड-19 के सर्वाधिक 4,14,188 मामले सामने आये और 19 मई को सबसे अधिक 4529 मरीजों ने अपनी जान गंवायी. रोजाना नये मामले 17 मई से तीन लाख से नीचे रहे और देश में पिछले चार दिनों से प्रतिदिन दो लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं. देश में 10 मई को सर्वाधिक 37,45,237 मरीज उपचाररत थे. यह भी पढ़े: Coronavirus: कोरोनावायरस मामले में भारत में 60 विमानों के 12,828 यात्रियों की हुई थर्मल जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह नौ बजे के आंकड़े के हिसाब से आज भारत में पिछले 50 दिनों में सबसे कम 1,52,734 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 2,80,47,534,तक चला गया जबकि उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 20,26,092 रह गयी. सोमवार को 3128 मरीजों की जान चले जाने के साथ ही इस महामारी से अबतक 3,29,100 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

वैसे स्वस्थ होने वाले की संख्या लगातार 18 वें दिन एक बार फिर नये मामलों से अधिक रही.

पिछले 24 घंटों में 2,38,022 मरीजों ने संक्रमण को मात दी और अबतक 2,56,92,342 रोगी संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मृत्युदर 1.17 फीसद है. उपचाररत मरीज कुल संक्रमितों का 7.22 फीसद हैं जबकि स्वस्थ होने की दर 91.60 हो गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).