एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर 470 करोड़ रुपये खर्च: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर 470 करोड़ रुपये खर्च किए गये हैं, जबकि अत्याधुनिक कैंसर संस्थान के लिए 85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर 470 करोड़ रुपये खर्च: मुख्यमंत्री

शिमला, 11 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर 470 करोड़ रुपये खर्च किए गये हैं, जबकि अत्याधुनिक कैंसर संस्थान के लिए 85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

सुक्खू ने हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के हरेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित आर्थिक विकास एवं आजीविका सृजन परियोजना (नवजीवन) की आधारशिला रखी।

उन्होंने हरेटा में नया ‘पटवार सर्किल’ खोलने के अलावा एक नया पंचायत भवन बनाने की भी घोषणा की।

नवजीवन परियोजना के तहत बच्चों के लिए पार्क, ‘वॉकिंग ट्रेल’, योगा सुविधा, ‘कैफेटेरिया’, ‘वॉच टावर’ और तीन ‘कॉटेज’ सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि इस परियोजना के धरातल में उतरने से क्षेत्र में इको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन के हरेटा क्षेत्र को सबसे घने जंगल के कारण पार्क के लिए चुना गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे हमीरपुर में ‘डबल लेन’ सड़कें बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च-स्तरीय मशीन स्थापित करने के लिए 1500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

आईजीएमसी शिमला में 27 करोड़ रुपये की लागत से पीईटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी और राज्य सरकार यहां मेडिकल कॉलेज टांडा, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज चमियाणा, मेडिकल कॉलेज नेरचौक तथा आईजीएमसी शिमला में ‘3-टेस्ला एमआरआई मशीनें’ स्थापित करने जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).