नयी दिल्ली, सात अगस्त विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिंद्रा एंड महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत मुनाफा 94 प्रतिशत घटकर 54.64 करोड़ रुपये रह गया। तिमाही के दौरान कोविड-19 महामारी की वजह से कंपनी का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 894.11 करोड़ रुपये का कर बाद मुनाफा कमाया था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 37 प्रतिशत घटकर 16,321.34 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,041.02 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के ऑटोमोटिव खंड की आमदनी घटकर 6,508.6 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,547.84 करोड़ रुपये थी। इसी तरह कृषि उपकरण कारोबार की आमदनी घटकर 4,906.92 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,077.9 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
वित्तीय सेवा कारोबार की आमदनी बढ़कर 3,031.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,822.03 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी के होटल क्षेत्र के कारोबार की आय घटकर 294.26 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 612.49 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन और वित्तीय परिणाम कोविड-19 की मार से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 112.1 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,313.82 करोड़ रुपये था।
कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 5,602.18 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की पहली तिमाही में 12,922.72 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY