विदेश की खबरें | हांगकांग में स्थानीय लोगों ने स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करने के लिए खरीदे अखबार

लोकतंत्र समर्थक अखबार के प्रकाशक को पुलिस के गिरफ्तार करने और उसके परिसरों में छापेमारी करने के एक दिन बाद लोगों ने उनके साथ यह एकजुटता व्यक्त की है।

अखबार की 10 प्रतियां खरीदने वाले माइकल हंग ने कहा, ‘‘ सरकार प्रेस की स्वतंत्रता का दमन कर रही है।’’

यह भी पढ़े | राष्ट्रपति चुनाव के बाद जी-7 की मेजबानी करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप.

वहां के संचालक ने बताया कि उसने करीब 300 समाचार पत्र सोमवार सुबह बेच दिए। आमतौर पर इस समय तक 100 अखबार ही बिक पाते हैं।

‘एपल डेली’ का प्रकाशन करने वाले ‘नेक्स्ट डिजीटल’ के मुख्यालय को करीब 200 पुलिस कर्मियों ने घेर लिया और वहां से कुछ बक्से अपने साथ ले गए, जिसे उन्होंने सबूत बताया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: जर्मनी ने कोरोना वायरस का टीका दुनियाभर में उपलब्ध कराने की हिमायत की.

हांगकांग के मीडिया के बेताज बादशाह जिम्मी लाय, उनके दो बेटों और कुछ अन्य लोगों को विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ के संदेह में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले साल हुए प्रदर्शनों के बाद शहर में बीजिंग की ओर से लागू किए गए नये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत यह पहली हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)