मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अगस्त मुजफ्फरनगर जिले में यूरिया के वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर उर्वरकों की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Cattle Ambulance in Karnataka: बीमार मवेशियों के लिए कर्नाटक के 15 जिलों में एम्बुलेंस सेवा शुरू.
जिला कृषि अधिकारी जसबीर सिंह तेवतिया के अनुसार, किसानों को उर्वरकों के वितरण में कई अनियमितताएं मिली थीं।
उन्होंने कहा कि बुधवार को चार केंद्रों- शाहपुर कृषि सेवा केंद्र, लालूखेड़ी कृषि सेवा केंद्र, जाट मुझेरा कृषि सेवा केंद्र और गंगधारी कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
यह भी पढ़े | दिल्ली-NCR में Ola और Uber के ड्राइवरों ने दी 1 सितंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी.
इन केंद्रों को बिना सरकारी अनुमति के, यूरिया बेचते हुए पाया गया था।
जांच के दौरान पाया गया कि जिले में वास्तविक किसानों को यूरिया की कमी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं कई गैर-किसानों को उर्वरक मिल रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY