देश की खबरें | कोविड-19 महामारी का लोगों की मानसिक सेहत पर बड़ा असर पड़ा :सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी का लोगों की मानसिक सेहत पर बड़ा असर पड़ा है।

दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की सचिव शकुंतला डी गामलिन ने ‘मानसिक स्वास्थ्य पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: कोविड-19 से परे दृष्टि’ को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए मानसिक सेहत संबंधी बढ़ते मामलों पर ध्यान देने की जरूरत बताई।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में आज कोविड-19 के 10,704 नए मामले आए सामने, एक दिन में 101 मरीजों ने गवांई जान, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,79,356 हुई: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी का मानसिक सेहत पर बड़ा असर पड़ा है और दुनियाभर में इससे बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है।’’

गामलिन ने कहा, ‘‘मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के जटिल मुद्दों पर ध्यान देने के लिए सामुदायिक जागरुकता, परिवार स्तर पर परामर्श और समर्थन, शिक्षकों द्वारा परामर्श, हर स्तर पर जागरुकता और उचित नीति तथा कार्यक्रम हस्तक्षेप विकसित करने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | Jayant Chaudhary Attacks Govt: आरएलडी नेता जयंत चौधरी बोले-किसानों को खत्म करने के लिए पड़ी लाठी.

सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने किया।

गहलोत ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सीहोर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान और मानसिक सेहत संबंधी विषयों पर ध्यान देने के लिए ‘किरण’ मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन शुरू करने जैसी पहलों की बात की।

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओफारेल ने उनके देश में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परिदृश्य की जानकारी दी।

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने समेत पुनर्वास के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के संबंधित संस्थानों के माध्यम से संयुक्त पहल की जरूरत रेखांकित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)