छह जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। वह छह जून का ही दिन था, जब मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ और उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया।
देश दुनिया के इतिहास में छह जून की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलिसलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 20 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
यह भी पढ़े | बिहार ADG के पत्र पर मचा बवाल, प्रवासियों के लौटने से बढ़ेंगे अपराध, विवाद के बाद लिया पत्र वापस.
1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क़रीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे।
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक।
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2001 : नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया। 2004 : भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 : दक्षिण अफ़्रीका की नस्लभेद विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY