जरुरी जानकारी | जितेन्द्र सिंह ने ब्रिटेन से पूर्वोत्तर भारत में कारोबारी अवसर तलाशने को कहा

नयी दिल्ली, 19 अक्ट्रबर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को ब्रिटेन से कहा कि वह भारत के पूर्वोततर क्षेत्र में व्यवसायिक अवसरों की तलाश करे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दोनों देश आपसी फायदे के लिये संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं। क्षेत्र की संस्कृति, सामाजिक और ई समानता जैसे कई पहलु हैं जिससे दोनों देशों को फायदा पहुंचेगा।

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधियों के साथ आभासी बैठक में सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी मजबूत हैं, ऐसे में गठबंधन बनाकर संयुक्त रूप से आगे बढ़ना आसान होगा।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

सिंह ने कहा कि आसियान देशों के साथ व्यापार और व्यवसाय को बढ़ाने में पूर्वोत्तर क्षेत्र की विशेष भूमिका है। पूर्वोत्तर क्षेत्र दक्षिण पूर्वी एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की ओर व्यापार करने का प्रवेश द्वार है।

जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सड़क, रेल और हवाई संपर्क में काफी सुधार आया है। भारत और बांग्लादेश के बीच कुछ एक दूसरे के अंतक्षेत्रों के आदान प्रदान को लेकर हुई संघि के बाद क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के लिये मार्ग प्रशस्त हुआ है।

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

उन्होंने कहा कि जल्द ही त्रिपुरा और बांग्लादेश के बीच एक रेलगांड़ी की शुरुआत होगी। इससे समूचे क्षेत्र को समुद्री बंदरगाह तक पहुंच सुलभ होगी। उन्होंने इस दौरान अंतरदेशीय जलमार्गों जैसे परिवहन के वैकल्पिक क्षेत्रों पर सरकार के ध्यान दिये जाने को रेखांकित किया।

ब्रिटेन के अधिकारियों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के हस्तशिल्प, फल, सब्जियों और मसालों के उत्पादों की जमकर सराहना की और वैश्विक बाजार में उन्हें पहचान देने की अपनी इच्छा जाहिर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)