एजेंसी न्यूज

Jammu-Kashmir: आईटीबीपी के जवान ने 3 साथियों को गोली मारकर की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला स्थित एक शिविर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन सहयोगियों को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।.

Jammu-Kashmir: आईटीबीपी के जवान ने 3 साथियों को गोली मारकर की आत्महत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला स्थित एक शिविर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन सहयोगियों को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

यह घटना जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र पर अपराह्न साढ़े तीन बजे हुई. आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि तीनों को घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. अधिकारी के अनुसार, कांस्टेबल सिंह ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. यह भी पढ़े: CRPF Constable Shot Himself: पत्नी-बच्चे को बंधक बनाने वाले CRPF जवान ने IG के सामने खुद को मारी गोली

सिंह आईटीबीपी की आठवीं बटालियन में कार्यरत थे और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ड्यूटी के तहत बल की दूसरी तदर्थ बटालियन की एफ कंपनी में तैनात थे. अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).