CRPF Constable Shot Himself: पत्नी-बच्चे को बंधक बनाने वाले CRPF जवान ने IG के सामने खुद को मारी गोली
नरेश जाट से अधिकारियों ने बात कर समझाने का प्रयास किया. इसके बाद उसने आईजी को बुलाने की मांग रखी थी. आईजी सीआरपीएफ ने पहुंच कर जवान से बातचीत भी की थी, लेकिन उसने खुद को गोली मार ली.
CRPF Constable Shot Himself In Jodhpur, Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर में अपने परिवार को बंधक बनाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मार ली. पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इसकी पुष्टि की है. जवान बीते करीब 18 घंटे से अपनी पत्नी और 8 माह की बेटी को एक कमरे में बंधक बनाए हुए था. वह बार-बार बालकनी में आकर हवाई फायर भी कर रहा था.
बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी को लेकर सीआरपीएफ जवान की अधिकारियों से बहस हुई थी. बहस के बाद नाराज होकर उसने एक जवान का हाथ भी काट दिया था. इसके बाद शाम को मानसिक रूप से परेशान जवान ने सीआरपीएफ परिसर स्थित अपने आवास में खुद को परिवार सहित बंधक बना लिया. उसके साथ पत्नी और बेटी थी.
रविवार शाम पांच बजे नरेश जाट ने अपना मोबाइल ऑन किया था. उससे अधिकारियों ने बात कर समझाने का प्रयास किया. इसके बाद उसने आईजी को बुलाने की मांग रखी थी. आईजी सीआरपीएफ ने पहुंच कर जवान से बातचीत भी की थी, लेकिन उसने खुद को गोली मार ली.
#जोधपुर में #CRPF जवान के पत्नी-बच्चे के साथ खुद को घर में बनाया बंधक बनाने का मामला
CRPF जवान से मिलने पहुंचे IG , IG के सामने जवान ने मार ली खुद को गोली
#Rajasthan #Jodhpur pic.twitter.com/2TINdUlYtX
— Shubham Rai (@shubhamrai80) July 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

