देश

Viral Video: राजस्थान की लेडी सिंघम का डांस वायरल, SHO टीनू सोगरवाल ने स्टेज पर बांधा समां; लोगों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

डांस का शौक रखने वालों के लिए माहौल की जरूरत नहीं होती, ये बात एक बार फिर साबित की है राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने.

Viral Video: राजस्थान की लेडी सिंघम का डांस वायरल, SHO टीनू सोगरवाल ने स्टेज पर बांधा समां; लोगों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
Photo- @samjpr/X

Viral Video: डांस का शौक रखने वालों के लिए माहौल की जरूरत नहीं होती, ये बात एक बार फिर साबित की है राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने. राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में SHO टीनू सोगरवाल ने 'जय जय शिव शंकर' गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका दिल जीत लिया. उनकी परफॉर्मेंस पर SP ममता गुप्ता और कलेक्टर शुभम चौधरी समेत मौजूद सभी अफसर तालियों से उनका हौसला बढ़ाते नजर आए. टीनू सोगरवाल पहले भी होली के मौके पर 'खाई के पान बनारस वाला' पर डांस कर चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

एक बार फिर उनका ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

ये भी पढें: Srinagar, J&K: बड़ा हादसा टला! डल झील में पलटी शिकारा, बाल-बाल बचे राजस्थान के पर्यटक (Watch Video)

राजस्थान की लेडी सिंघम का डांस फिर वायरल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).