Srinagar, J&K: बड़ा हादसा टला! डल झील में पलटी शिकारा, बाल-बाल बचे राजस्थान के पर्यटक (Watch Video)
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खूबसूरत डल झील में पर्यटकों समेत एक शिकारा (नाव) को पलटते हुए देखा जा सकता है.
Dal Lake Shikara Accident: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खूबसूरत डल झील में पर्यटकों समेत एक शिकारा (नाव) को पलटते हुए देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा अचानक तेज़ हवाओं के चलने से हुआ. राजस्थान से आए पर्यटक शिकारे की सैर कर रहे थे, तभी अचानक तेज़ हवाएं चलीं और शिकारा पानी में उलट गया. झील में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय नाविकों ने बिना वक्त गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस बहादुरी भरे कदम ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया.
लोगों का कहना है कि हर शिकारे में लाइफ जैकेट जरूरी होनी चाहिए ताकि ऐसे मौकों पर जान बचाना आसान हो. प्रशासन से भी अपील की जा रही है कि सुरक्षा इंतज़ामों को और मजबूत किया जाए.
ये भी पढें: Uber Shikara Launch: उबर ने श्रीनगर के डल झील में शुरू की ”शिकारा सर्विस”, जानें क्या है इसकी खासियत
डल झील में पलटी शिकारा
Shikara Capsized in Dal Lake#Srinagar #J&K #Kashmir #viralvideo #Dallake pic.twitter.com/QDFbdANFlI
— SANDEEP SINGH RAWAT (@iamsandeeprwt) April 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

