रेल मंत्री Ashwini Vaishnav के पिता Dau Lal Vaishnav का निधन, एम्स जोधपुर में ली अंतिम सांस; CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता, दाउ लाल वैष्णव का आज सुबह 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, जिनका इलाज AIIMS जोधपुर में चल रहा था.
Ashwini Vaishnav Father Passed Away: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता, दाउ लाल वैष्णव का आज सुबह 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, जिनका इलाज AIIMS जोधपुर में चल रहा था. डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. AIIMS जोधपुर प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक शोक संदेश जारी किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, वहीं कुछ यूजर्स VIP इलाज को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे. देशभर से शोक संदेश लगातार आ रहे हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन
प्रेस नोट
दिनांक: 08.07.2025 | समय: पूर्वाह्न 11:52 बजे
यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिता श्री दाउ लाल वैष्णव जी (81 वर्ष), का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया।
वह पिछले कुछ…
— AIIMS Jodhpur (@aiims_jodhpur) July 8, 2025
सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिताजी श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 8, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

