देश की खबरें | रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग जिले में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, दो सितंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग जिले में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें इलाज मुहैया कराने के वास्ते कोविड-19 अस्पतालों और कोविड-19 देखभाल केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: झल्लाए चीन ने भारत पर लगाया आरोप, बोला- भारती सैनिक LAC को क्रॉस कर गए, बुलाएं वापस नहीं तो तनाव बढ़ेगा.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले में लगभग दस हजार और दुर्ग, बिलासपुर तथा रायगढ़ जिले में दो हजार बिस्तर बढ़ाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

बघेल ने अधिकारियों को एक ऐप भी बनाने का निर्देश दिया है। इस ऐप में अस्पताल में भरे और खाली बिस्तरों की जानकारी हो। इससे कोरोना वायरस मरीजों को अस्पताल का चयन करने में अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 17433 नए केस, 292 की मौत: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 33,017 हो गई थी। राज्य में इस वायरस से 287 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 11,787 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 150 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)