न्यूयॉर्क, सात जून भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन ऑफ न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी एंड कनेक्टिकट (एफआईए ट्राई-स्टेट) के अध्यक्ष रहे रमेश पटेल की यहां कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।
पटेल (78) के परिवार में उनकी पत्नी सुचेता और बेटा सुवास तथा बेटियां मनीषा और कुंजल हैं।
यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
संधू ने ट्वीट किया, “कोविड-19 से करीब दो महीने तक जंग के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशंस के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष रमेश पटेल के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बेहद सम्मानित नेता, हमें उनकी कमी काफी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने भी ट्वीट कर पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे “भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिये बड़ी क्षति” करार दिया।
सामुदायिक सेवा के अलावा पटेल ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की फॉरेंसिक जांच शाखा में काम किया और 2013 में उन्हें प्रतिष्ठित इलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY