Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 52nd Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 52वां मुकाबला आज यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 4 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से 9 मई को होगा. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने भी 6 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RR vs GT Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं. इनमें से 6 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 3 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 312 रन निकले हैं. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 158.43 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं, जबकि कगिसो रबाडा ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (RR vs GT Records And Milestones)
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 4000 रन पूरे करने के लिए 58 रन की जरूरत है.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 2500 रन पूरे करने के लिए 76 रन की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 500 रन पूरे करने के लिए 96 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 1000 रन पूरे करने के लिए 42 रन की आवश्यकता है.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग को 150 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 250 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की दरकार है.
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को 350 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन को 2500 रन पूरे करने के लिए 88 रन की आवश्यकता है.
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 200 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज राशिद खान को 700 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की दरकार है.
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 100 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 350 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की आवश्यकता है.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY