देश की खबरें | अंबाला के गोदाम से अवैध शराब जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, 12 सितंबर हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक गोदाम से शनिवार को अवैध शराब की सैकड़ों बोतलें जब्त कीं।

अधिकारियों ने बताया कि यह गोदाम अंबाला शहर के नजदीक मंडोला गांव में स्थित था।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 4321 नए केस पाए गए : 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और आबकारी विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि गोदाम में शराब की सैकड़ों बोतलें बरामद हुईं।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

उन्होंने बताया कि गोदाम में ही खड़े ट्रक में रखी शराब की करीब 300 पेटियों को भी जब्त किया गया है। इन पेटियों को गुजरात ले जाया जाना था।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)