एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम में 1,000 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम के लिए 1,000 से अधिक किसानों और उनके जीवनसाथियों को राष्ट्रीय राजधानी में आमंत्रित किया है।

जरुरी जानकारी | सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम में 1,000 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया

नयी दिल्ली, 14 अगस्त कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम के लिए 1,000 से अधिक किसानों और उनके जीवनसाथियों को राष्ट्रीय राजधानी में आमंत्रित किया है।

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना और पीएम फसल बीमा योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं के आमंत्रित लाभार्थी 15 अगस्त को पूसा के सुब्रमण्यम हॉल में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत करेंगे।

राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर चौहान राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) का शुभारंभ करने वाले हैं, जो समय पर कीट प्रबंधन सलाह प्रदान करने के लिए ‘एआई’ और ‘मशीन लर्निंग’ का लाभ उठाने वाली एक डिजिटल पहल है।

मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल वाली इस प्रणाली का उद्देश्य वास्तविक समय के आंकड़े और उन्नत विश्लेषण के माध्यम से फसल के नुकसान को कम करना और उत्पादकता को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘एनपीएसएस किसानों को कार्रवाई योग्य जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगा, जिससे उन्हें अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए निर्णय लेने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).