शारजाह (यूएई), 14 सितंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने वाले तीन स्थलों में से एक शारजाह स्टेडियम का दौरा किया और इस नवीनीकृत स्टेडियम की सराहना की।
भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल 2020 को यूएई में आयोजित किया जा रहा है और इस टी20 लीग की मेजबानी दुबई, अबु धाबी और शारजाह करेंगे।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.
सोमवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांगुली ने कहा कि युवा खिलाड़ी उस क्रिकेट मैदान में खेलने को लेकर उत्सुक हैं जहां सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने इतिहास रचा।
हाल में शारजाह स्टेडियम में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का कार्य किया गया है जिसमें नई कृत्रिम छत लगाना, रॉयल सुइट को अपग्रेड करना के अलावा कमेंटरी बॉक्स और वीआईपएल हॉस्पिटेलिटी बॉक्स को कोविड-19 से जुड़े नियमों के अनुसार तैयार करना है।
यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.
गांगुली के साथ इस दौरान आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला और आईपीएल सीओओ हेमंग अमीन भी मौजूद थे।
इस दौरान बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल, बीसीसीआई संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज और मुबासिर उस्मानी के अलावा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के महाप्रबंधक भी मौजूद थे।
शारजाह को आईपीएल के आगामी सत्र में 12 मैचों की मेजबानी करनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY