जरुरी जानकारी | एसबीआई के पूर्व चेयरमैन पी जी काकोडकर का निधन

पणजी, आठ नवंबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन पी जी काकोडकर का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 83 वर्षीय पूर्व बैंकर का निधन हृदयाघात से हुआ।

यह भी पढ़े | Computer Baba’s Illegal Construction Demolished: इंदौर में नगर निगम ने कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर.

वह गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जीसीसीआई) की प्रबंध समिति में भी थे।

काकोडकर वर्ष 1957 में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में एसबीआई में शामिल हुए और 31 मार्च 1997 को बैंक के चेयरमैन के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

यह भी पढ़े | Charmsukh Hot Web Series: ससुर और बहु के बीच के अवैध संबंध की हैरान कर देने वाली कहानी को दिखाती Ullu की नई वेब सीरीज हुई रिलीज.

उनके एसबीआई चेयरमैन रहने के दौरान बैंक ने कई प्रमुख उपलब्धियां हासिल कीं। जीडीआर निर्गम के जरिए वैश्विक पूंजी बाजार में बैंक के प्रवेश का श्रेय उन्हें ही जाता है।

उन्होंने 1997 से 1999 तक गोवा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

जीसीसीआई के अध्यक्ष मनोज काकुलो ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)