देश की खबरें | मादक पदार्थ संबंधी मामला: टीवी प्रस्तोता अनुश्री पुलिस के सामने पेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेंगलुरु, 26 सितंबर लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता और अभिनेत्री अनुश्री नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए शनिवार को यहां पुलिस के सामने पेश हुईं।

अनुश्री को नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने एवं बेचने के आरोपों में न्यायिक हिरासत में बंद नृत्य-निर्देशक किशोर अमन शेट्टी के साथ कथित संबंधों के कारण पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Puducherry: पुडुचेरी में 5 हजार नमूनों की जांच के बाद कोरोना संक्रमण के 555 नए मामले दर्ज, कुल मृतकों की संख्या हुई 500.

शेट्टी के निकट मित्र तरुण को नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तरुण ने पुलिस को बताया था कि अनुश्री भी शेट्टी की पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुश्री सुबह नौ बजे पुलिस के सामने पेश हुईं और उनसे शहर के बाहर पानमबुर थाने में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े | भारत-बांग्लादेश के बीच सहयोग विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है: भारतीय दूत रीवा गांगुली दास.

प्रदेश की सीसीबी पुलिस नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के मामले में फिल्म उद्योग की जानी मानी हस्तियों समेत कई लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों के साथ बेंगलुरु में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह जांच आरंभ की गई।

ये लोग कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं एवं गायकों को इन नशीले पदार्थों की कथित रूप से आपूर्ति कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)