नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय में डिजिटल माध्यम से सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस संबंधी सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बृहस्पतिवार सुबह करीब 45 मिनट देर से शुरू हुई।
सुनवाई सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन वह पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे शुरू हो पाई।
यह भी पढ़े | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने COVID19 से बचाव के लिए पीएम मोदी के 3 ‘मंत्र’ किए साझा.
कई पीठों के ‘कोर्ट मास्टर’ ने बताया कि डिजिटल सुनवाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वेबएक्स मंच में संभवत: कोई गड़बड़ी आ गई थी और उन्हें इस समस्या के बारे में कई वकीलों एवं वादियों के कॉल आए।
उन्होंने बताया कि देश में जहां-कहीं भी अदालतों में सुनवाई के लिए ‘वेबएक्स’ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है, वहां इस समस्या का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़े | Farm Bills: कृषि कानून को लेकर विपक्ष का विरोध जारी, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस.
दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय ने भी सॉफ्टवेयर के काम नहीं करने की पुष्टि की।
सुनवाई के लिए वीडियो कांफ्रेंस लिंक के जरिए लॉगइन करने की कोशिश के दौरान संदेश दिख रहा था कि सिस्को वेबएक्स में कुछ समस्या आ गई है।
कुछ वकीलों ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय समेत अन्य अदालतों में भी सॉफ्टवेयर में समस्या आई।
वेबएक्स को अमेरिका की कंपनी सिस्को वेबएक्स ने विकसित किया है।
कोविड-19 के कारण 24 मार्च से राष्ट्रीय राजधानी की अदालतों में डिजिटल माध्यम से सुनवाई हो रही है और वे वेबएक्स मंच का इस्तेमाल कर रही हैं।
उच्चतम न्यायालय इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं करता है और उसकी सुनवाई ‘वीडयो’ ऐप से होती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY