नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था से भविष्य में उच्च शिक्षा किफायती, कम लागत वाली और समावेशी बन सकती है।
‘उच्च शिक्षा में परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की भूमिका पर राज्यपालों के सम्मेलन’ में बैजल ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में छात्रों के लिए ई-लर्निंग से उच्च शिक्षा और अधिक सुलभ हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कम समय में सरकारी बजट पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना यह संभव हो सकेगा।
बैजल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रशंसा की और कहा कि यह न केवल “समग्र और दूरगामी” है बल्कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों का सामना करने के लिए “प्रभावी” भी है।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypoll 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान 6 दिन में 16 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा.
उन्होंने कहा, “कोविड-19 महामारी के इस दौर में पठन पाठन के अनुभवों को देखते हुए ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा से भविष्य में उच्च शिक्षा को किफायती, समावेशी और कम लागत वाली बनाया जा सकता है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY