देश की खबरें | फ्लैट से बेहद बुरी हालत में बुजुर्ग दम्पत्ति के शव बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 24 नवम्बर शहर के गिरीश पार्क इलाके के एक अपार्टमेंट से मंगलवार को एक बुजुर्ग दम्पत्ति के शव बेहद बुरी हालत में मिले ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राम दुलाल सकार स्ट्रीट स्थित अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया।

यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश सरकार में दूर हो सकती है मुस्लिम मंत्री की कमी, ओवैसी और कांग्रेस विधायकों पर JDU की नजर.

उन्होंने बताया कि पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और वहां उन्हें विश्वजीत मित्रा (71) और शिप्रा मित्रा (68) के शव मिले, जो बेहद बुरी हालत में थे।

गिरीश पार्क पुलिस थाने के एक जांच अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जांच में पता चला है कि दम्पत्ति की माली हालत ठीक नहीं थी। हालांकि मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है लेकिन प्रतीत होता है कि दोनों ने शायद आत्महत्या की है।’’

यह भी पढ़े | PM Modi Virtual Meeting With CMs On COVID-19 Situation: राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा- कोरोना को लेकर आज भारत की स्थित दूसरे अन्य देशों से बेहतर.

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ‘आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)